रायबरेली/ब्यूरो
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एसडीएम, बीडीओ तथा सम्बन्धित अधिकारी परस्पर बेहतर सामंजस्य बनाकर नियमों का पालन करते हुए विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करायें। मनरेगा द्वारा जो भी कार्य अनुमान्य हो उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के साथ कराया जाये। साथ ही जो कार्यों के क्रियान्वयन में खर्च किया जा रहा है। उनका नियमानुसार भुगतान भी करवा दिया जाये। उन्होंने कहा कहीं कोई शिकायत हो या कोई समस्या हो उसका तत्काल निराकरण करा लिया जाय। विकास के निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानक को पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाये। कार्यों में शिथिलता व लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी एडीएम सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार आदि को निर्देश दिये कि वे नियमित रूप से कोर्ट में बैठें तथा राजस्व वादों को निस्तारण लक्ष्य के अनुरूप युद्ध स्तर पर करें। डीएम ने यह भी बताया कि वैश्विक लक्ष्यों में गरीबी खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा, आर्थिक असमानता के कम करना और सभी के लिए शान्ति एवं न्याय सुनिश्चित करना सतत विकास लक्ष्यों में शामिल है। इसमें 17 सतत विकास लक्ष्य होते हैं। जिन्हें अधिकारी भली-भांति जानकर कार्यवाही करें। एडीजी भारत सूचकांक की महत्ता को दर्शाता है। सतत विकास के पांच वैश्विक लक्ष्यों का क्रियान्वयन शामिल है। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सत्त विकास लक्ष्य की ओर बढ़े, इसके लिए निरन्तर लोगों को जानकारी दी जाये। जिससे गरीबी, भुखमरी पूर्णतः समाप्ति, अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैगिंक समानता, साफ पानी व स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियाद ढाचां का विचार, असमानता में कमी, टिकाऊ शहरी और सामुदायिक विकास, भूमि पर जीवन, शान्ति और न्याय के लिए संस्थान, लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी की ओर विकास कर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सरकार के नीतियों की ओर अग्रतर विकास करें। डीएम व सीडीओं द्वारा कहा गया है कि जीवन में रचनात्मक सकारात्मक कार्यो को अधिक तरजीह देकर विकास व निर्माण कार्यो में तेजी लाये तथा सतत विकास लक्ष्य की ओर बढे।
सतत विकास लक्ष्य से जुड़े 17 लक्ष्यों उद्देश्य विवरण आदि की जानकारी क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान से प्राप्त की जा सकती है। सतत् विकास के 17 लक्ष्यों को बिन्दुओं पर ध्यान में रखते हुये प्रदेश सहित जनपद के सब जगह गरीब व्यक्तियों की गरीबी का अन्त करना, भुखमरी व लैंगिंक असमानता को समाप्त करना, खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोष हासिल करना तथा सत्त कृषि को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना और सभी के लिए आजीवन तंदुरूस्ती को बढ़ावा देना प्रथम प्राथमिकता के साथ ही विकास की गति को बढ़ावा देना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही, लाभ पा कर योजनाओं को गरीबों तक पहुचाने व लाभ दिलाये जाने में सहयोग प्रदान कर, लक्ष्य को पूर्ण करना है। योजनाओं के क्रियान्यवन करने हेतु सभी विभागों को लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुये करना होगा। गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की गरीबी को खत्म करने में सहयोग प्रदान करने के लिए इसके लिए तैयार रहना होगा।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023