वाराणसी/ब्यूरो
बड़ागांव थाना क्षेत्र के चक्का गांव में एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ 3 सितंबर को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसके पति ने स्थानीय थाने में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्नी और बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी खंझाटी गौड़ की पत्नी सुखमानी देवी अपने दो बच्चों सात वर्ष और डेढ़ वर्ष के साथ घटना के दिन गायब हो गई। पत्नी और बच्चों के लिए परेशान पति काफी खोजबीन के बाद गांव के ही बागीचे में रहने वाले एक बंजारे के ऊपर पत्नी और बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया है।
Related Stories
December 6, 2023