रायबरेली/संवाद सूत्र
शारदा सहायक संगठन सिंचाई विभाग लखनऊ के निर्देशानुसार किसानो को सूचित किया जाता है कि शारदा सहायक पोषक नहर से विभिन्न जनपदों से निकले वाली मुख्य नहर राजबाहा आदि के वार्षिक निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्यो हेतु कृषि निदेशक, कृषि भवन उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुमोदनोपरान्त खरीफ 1429 फसली (वर्ष 2021-22) में शारदा सहायक पोषक नहर शीर्ष से 8-9 मई 2021 की मध्य रात्रि से 5 जून 2021 तक बन्द की जायगी एवं 6 जून 2021 को पुनः चलाई जानी है। इस बन्दी के फलस्वरूप उक्त अवधि में पोषक नहर से निकलने वाली नहर प्रणालियों से विभिन्न जनपदों सहित जनपद रायबरेली की शारदा सहायक प्रणाली से सम्बन्धित सिंचाई करने वाली नहरों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023