हुसैनगंज/फतेहपुर नि.सं.
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मातादीन का पुरवा मजरे जमरावा में बीती शाम रैदास बिरादरी की 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के पासवान बिरादरी के लगभग 16 वर्षीय किशोर ने उस समय जबरन दुष्कर्म किया जब वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही घर लौट कर किशोरी ने मां को आपबीती बताई जिसके बाद आज सुबह थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को पड़ोस के गांव से गिरफ्तार कर बच्चों की कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वही पीड़िता को चिकित्सीय उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Related Stories
December 6, 2023