ऊंचाहार/ब्यूरो
राममंदिर निर्माण में सभी की भागीदारी के लिए अयोध्या से नई दिल्ली जा रही रामराज यात्रा का ऊंचाहार में भव्य अभिनन्दन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस यात्रा का स्वागत किया। नगर के मुख्य चौराहा के पास स्थित रामभक्त हनुमान जी के मंदिर के सामने यात्रा रुकी तो भाजपा नेता के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर जय श्रीराम का उद्घोष किया। यात्रा में चल रहे रामभक्तो का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि भगवान राम न सिर्फ मेरी आस्था का प्रतीक है। अपितु भारत के हर नागरिक की पहचान भी है । श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत ऊंचाहार में व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जाकर समर्पण निधि किया गया सभी व्यापारियों ने उत्साह पूर्वक निधि समर्पण किया, इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, दुर्गेश चन्द्र पाण्डेय, मनोनीत सभासद ओम प्रकाश साहू, अनिल कुमार द्विवेदी, शिव कुमार सक्सेना, शत्रुघ्न सिंह विनीत कौशल अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023