खखरेडू/फतेहपुर,संवाद सूत्र
कस्बे में सोमवार को हुई बसपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया गया। पंचायत चुनाव विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए बैठक की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि अमरेंद्र बहादुर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूती का पाठ पढ़ाते हुए विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारियां दी। कहा है कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ काम करें। कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करके उन्हें बसपा की नीतियों के बारे में जानकारी दें। जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, डॉ. दीप गौतम, सुरेश कुमार राही, सिपाही लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष कासिम दरोगा, गंगा प्रसाद, रामहित प्रियदर्शी, विनोद गौतम व अन्य वीएफ कार्यकर्ता रहे।