कौशाम्बी/संवाद सूत्र
करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग गई। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक छप्पर जल गया व एक गाय और भैंस झुलस गए। करारी थाना के पिंडरा सहावनपुर गांव के रहने वाले प्रेम चंद्र पुत्र कल्लू प्रसाद सरोज राजेन्द्र प्रसाद पुत्र झुरइ पाल मनोज पुत्र पुत्र छेदी लाल मूल निवासी हैं। गांव में किसानी व गाय भैंस पालन का काम कर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। गुरुवार को अचानक छप्पर में लाग गई जिसमें दो लोगों का छप्पर जल कर खाक हो गया। और पास में बंधी एक गाय और भैंस आग की चपेट में झुलस गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने आग से झुलसे भैंस और गाय को पशु डॉक्टरों को बुलवाकर उपचार करवाया गया। जहां अभी भी उनका उपचार चल रहा है।
Related Stories
January 24, 2024