फतेहपुर/नि.सं.
संविधान दिवस पर खागा नगर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात 26/11 हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। खागा नगर के नीम टोला स्थित वाचनालय में लगी संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने संविधान दिवस मनाया। साथ ही 26/11 में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। संविधान दिवस पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान है। जो वैसे तो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था पर इसे 26 नवंबर 1949 को ही स्वीकृत कर लिया गया था। इसी दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। इसलिए 26 नवंबर का दिन ही संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर विनय द्विवेदी, मुकदमा महाराज, सुनील तिवारी, सुरेश चंद्र अग्रहरी, पिंटू गौतम, संतोष भारती, वीरेंद्र गौतम, सत्य प्रकाश गौतम, रवि कामता गौतम आदि मौजूद रहे।
Related Stories
December 6, 2023