हुसैनगंज/फतेहपुर
हाड़ कपाऊ ठंड को देखते हुए एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो आफ इंडिया (ट्रस्ट) ने एक मुहिम चलाते हुए गरीब बच्चों को गर्म कपड़े जैकेट स्वेटर वितरण करने के लिए समस्त स्टे्टों के जिला अध्यक्ष के माध्यम से कार्यक्रम शुरु कराया है, जिसमें गरीब हुआ निर्धन बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ऊनी गर्म कपड़े वितरण करने का कार्यक्रम शुरू किया है। उसी क्रम में ट्रस्ट के फतेहपुर जनपद की महिला ब्रिगेड अध्यक्ष निशा सिंह की मुहिम पर लगभग 250 बच्चों को पुणे गर्म कपड़े वितरित किए गए जिस के मुख्य अतिथि हुसैनगंज थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदोरिया रहे। श्री भदौरिया ने मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को अपने हाथों से जैकेट व स्वेटर पहन आए संस्था तथा शासन की गाइडलाइन को का पालन करते हुए सभी बच्चों व उनके साथ आए,अभिभावकों को मास्क पहना कर ही दूर दूर रखा गया। ताकि वैश्विक महामारी का कोई खतरा ना रहे। हुसैनगंज कस्बा सहित क्षेत्रीय बच्चे और बच्चियां उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया, संस्था के राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जसवन्त विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष विमल दुबे, महिला ब्रिगेड अध्यक्ष निशा सिंह, उपाध्यक्ष मोनी देवी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, शिव प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार, तिवारी, अनीता देवी, कल्पना देवी, मुकेश कुमार, आशीष कुमार मौर्य, राशि देवी, रिशु देवी, सौरभ कुमार, जगदीश, दुर्गेश कुमार, अभिषेक कुमार सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।