हुसैनगंज/फतेहपुर,नि.सं.
प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज प्रथम मे एन्टी करप्शन एन्ड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया(ट्रस्ट) फतेहपुर महिला बिग्रेड अध्यक्ष नीशा सिंह, उपाध्यक्ष मोनी देवी, अनीता देवी, सदस्य जगदीश सहित टीम के साथ प्रधानाध्यापिका शिखा श्रीवास्तव एवं सहायक अध्यापिका प्रीति गुप्ता, सुनीता रानी, सौम्या सिंह, ज्योति गुप्ता, रेखा गुप्ता, उमा देवी, अमरीश यादव, अजय तिवारी ने सभी बच्चो को कस्बे मे जाकर स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावकों से घर-घर जाकर सम्पर्क किया और बच्चो को स्कूल मे आज कक्षा 1एवं 5 के बच्चो को रोली चंदन से टीका लगाकर स्वागत किया साथ ही बच्चों को माक्स भी दिया। सरकार के नियमावली, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सभी बच्चो को सेनेटाइज एवं शोशल डिस्डेंट के अनुसार बैठाया गया। साथ ही एन्टी करप्शन एन्ड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) फतेहपुर की महिला बिग्रेड अध्यक्ष नीशा सिंह ने सभी बच्चो को कोविड से बचाव हेतु मास्क वितरित किया और जागरूक किया। अभिभावको के साथ बैठक करके बच्चो को नियमित स्कूल भेजनें के लिए प्रेरित किया।