फतेहपुर नि.सं.
खागा/किसानों के समर्थन में लगातार चल रहे किसान घेरा कार्यक्रम के तहत गडोलेपुर गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक गोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा कर जानकारियां दिया। और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन व जिला अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के अगुवाई व संयोजक इंद्रसेन प्रधान एवं गोष्ठी का संचालन अंकित यादव ने किया। गोष्ठी में खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने किसानों को संबोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन व जिला अध्यक्ष विपिन यादव के आवाहन पर किसानों के समर्थन में गोष्ठी का आयोजन किया गया है और इन्होंने बताया कि किसान बिल सरकार जब तक वापस नहीं लेती है तब तक विरोध में समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन गोष्ठी व किसानों का जनसंपर्क करके जागरूक किया जाएगा और सरकार की नीतियों को उजागर किया जायेगा। समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख ,इंद्रसेन प्रधान ,अंकित यादव, अंशु यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, परवेज आलम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा ,आरिफ कुरैशी नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, अशरफ फारुकी ,अकरम हाशमी, मलिक विष्णु दयाल पाल, सेक्टर अध्यक्ष अकरम सौदागर ,नगर सचिव मुकीम खान, नगर सचिव साबरी खान ,नगर सचिव मुकेश पटेल ,नगर सचिव कैलाश सविता, मुन्ना कैलाश नगर सचिव, रमेश पासी नगर सचिव आदि लोग मौजूद रहे।
Related Stories
December 6, 2023