रायबरेली/विनोद यादव
समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शीला सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखें बैठक का संचालन संतोषी यादव ने किया बैठक में बोलते हुये जिलाध्यक्ष शीला सिंह ने वर्तमान सरकार की विफलताओं पर बोलते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूर तरह से नकाम है। आये दिन महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाए हो रही है। उन्होने उन्नाव में बुआ भतीजी की हत्या की घटना का जिक्र किया और सरकार से मांग कि घटना की जाॅच करा के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। बैठक में बोलते हुये सबिस्ता बृजेश ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर ऊतारू है दिल्ली बोर्डर पर बैठे किसानों की मंगों को अनुसुना कर अपनी मनमानी कर रहे है। भारत कृषि प्रधान देश है सरकार केा किसान की बात को इस प्रकार अनुसुना नही करना चाहिए किसानों से बातचीत उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए जीतू शर्मा, मंजू यादव, रोशनी लोधी आदि महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संतोषी बाजपेई, राजकुमारी पासवान, मंजू श्रीवास्वत, सीमा गुप्ता, सरवरी बेगम, मधु कष्यप, माया सोनकर, पुष्पा यादव, किरन सिंह, मालती लोधी, सुशीला यादव, कान्ती पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023