वाराणसी/ब्यूरो
चोलापुर थाना क्षेत्र के खरदहां गांव में रहने वाले एक युवक की शुक्रवार को सर्पदंश के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खरदहां गांव निवासी विजय गोड़ उम्र 23 वर्ष पुत्र गोपाल शुक्रवार सुबह उठने में देरी होने पर परिजन जगाने पहुंचे तो वहां उठा ही नही। थोड़ी देर बाद शरीर की जांच करने पर सर्पदंश की जानकारी हुई। एक स्थानीय निजी चिकित्सालय समेत कई अन्य चिकित्सालयों से जब निराशा ही हाथ लगी तो परिजन शाम को विजय का शव लेकर घर लौटे। विजय की मौत के कारण परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। विजय मुंबई में रहता था, लाकडाउन के दौरान घर आया था।
Related Stories
December 6, 2023