फतेहपुर/नि.सं.
थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव के समीप बारह दिन पूर्व दुकान से घर वापस आते समय सर्राफा व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले का खुलासा करते हुए एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने जहां एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसके पास से लूट का कुछ माल भी बरामद किया है। उधर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लकर एसओजी व पुलिस टीम प्रयासरत है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 20 सितम्बर की शाम लगभग सात बजे थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने जीतपाल मौर्य निवासी ग्राम मलांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना थरियांव पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए स्वाट टीम के साथ कई अन्य टीमें लगाई गयी थी। शुक्रवार को स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक थरियांव द्वारा घटना में शामिल एक अभियुक्त सुनील राजपूत उर्फ झल्लर पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सचैली थाना थरियांव का गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे हुए माल का 1860 रूपये, पुरानी पायल वनज 200 ग्राम, चुरबा नया वनज 110 ग्राम, मीना नये वनज 170 ग्राम, अंगूठी वनज 121 ग्राम कुल 601 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील राजपूत उर्फ झल्लर ने घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के बारे में व्यापक जानकारी दी है। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर माल बरामदगी की जायेगी। खुलासा करने वाली एसओजी टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा, उपनिरीक्षक विपिन यादव, हेड कांस्टेबल राजेेश सिंह, कांस्टेबल जावेद, पंकज कुमार, इन्द्रजीत सिंह, विपिन मिश्रा, अतुल कुमार, थरियांव थाना प्रभारी उपेन्द्र नाथ राय, उपनिरीक्षक उपदेश कुमार, अभिषेक यादव, कांस्टेबल गुलशन कुमार, भूपेन्द्र सिंह, विशाल यादव के अलावा स्टेशल टीम में उपनिरीक्षक आशीष सिंह, उपनिरीक्षक महेश सिंह, कांस्टेबल मनोज सिंह व शिवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Related Stories
December 6, 2023