कौशाम्बी/संवाद सूत्र
-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर किया कुठाराघात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंझनपुर कस्बा स्थित सिटीजन पब्लिक स्कूल किडजी विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया है। विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध अत्याचार बढ़ा है। इस सरकार से आम जनमानस त्रस्त है कहीं भी कानून का राज नहीं है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है और लोकतंत्र के विपरीत भाजपा सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम जनमानस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सूबे में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। कार्यक्रम के पूर्व समाजवादी पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया है। विद्यालय उद्घाटन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करारी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मौला बख्श के बेटे की शादी समारोह में नय दंपत्ति को आशीर्वाद देने रवाना हो गए हैं जनपद आगमन पर उत्साहित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जगह-जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार तरीके से स्वागत किया है इस मौके पर नगर पंचायत मंझनपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता सबीह हैदर मीनू औन मोहम्मद शिल्पी सिंह रश्मि सिंह फिरोज भाई मलखान सिंह कंचन शुक्ला वर्षा नूर फातिमा अरुण सिंह मोहम्मद आमिर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज वरिष्ठ सपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरवारी कैलास केशरवानी सपा जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, मानसिंह यादव, हरिमोहन यादव, इमरान कुरैशी कमलेश दिवाकर, प्रेम मिलन सरोज,सिलू,बिनय पाल आदि लोग मौजूद रहे।
Related Stories
January 24, 2024