सोनभद्र/योगेन्द्र शर्मा
शक्तिनगर/डी ए वी पब्लिक स्कूल ,खड़िया में आज राष्ट्रीय युवा दिवस तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मिशन शक्ति, हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या श्रीमती संध्या पांडेय जी ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर संपन्न किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी अद्वितीय प्रतिभा के व्यक्ति थे, उन्होंने जहां भारत वासियों का मार्ग दर्शन किया वहीं पाश्चात्य देशों में भी अपनी दार्शनिक छाप छोड़ी। तदु प्रांत कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा स्नेहा रानी ने जहां स्वामी विवेकानंद जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला वहीं प्रियंका सिंह ने मिशन शक्ति का परिचय कराते हुए बालिकाओं तथा महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही साथ ऑन लाइन चल रही कक्षाओं में भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित से संबंधित प्रसंगों के माध्यम से चरित्र निर्माण एवं कर्तव्य बोध हेतु प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। कार्यक्रम सफल तथा सराहनीय रहा।
Related Stories
December 27, 2023