हुसैनगंज,फतेहपुर/संवाददाता (विपिन साहू),/
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर ग्रामीणों द्वारा उनके जन्मदिवस पर केक काटकर बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन। छेउका हुसैनगंज ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ने बाबा साहेब को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। और वरिष्ठ अंबेडकरवादी जागेश्वर मुंशी द्वारा मोमबत्ती जलाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन शैली पर में प्रकाश डाला। वहां पर उपस्थित लोगों को उनकी उपलब्धियां गिनायी और कहाकि शिक्षा से ही सब कुछ पाया जा सकता है। अगर इंसान को आगे बढ़ना है। तो उसे अपने बच्चे और समाज को शिक्षित करना होगा। जिसका सपना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देखा और कहा था शिक्षित बनो आगे बढ़ो का नारा दिया था। तभी समाज में अपनी एक पहचान स्थापित कर पाओगे। उसके बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की झांकी निकालकर पूरे कस्बे में भ्रमण कराया गया। इस मौके पर हुसैनगंज जिला पंचायत सदस्य राम किशोर, अमित मौर्य, अजय तिवारी, धीरू यादव, ओम प्रकाश पाल, गिरधारी मास्टर साहब, बिरेन्द्र राव, गौतम राव, रुपेश कुमार आदि सैकड़ों लोग मौके पर रहे उपस्थित।