पिपरी/सोनभद्र, संवाददाता
भीषण ठंड को देखते हुए सोनभद्र में सामाजिक व समाज सेवी ट्रस्ट एन्टी करप्शन एन्ड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) द्वारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा की अगुवाई में प्रति वर्ष की भातिं इस वर्ष सोनभद्र जनपद के आदिवासी क्षेत्र में बेनादाह ग्राम में तीन दर्जनों गरीब बच्चों को गर्म ऊनी कपड़े व आधा सैकड़ा से अधिक विधवाओं तथा निराश्रित महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। कपड़े और साड़ी पाकर निराश्रितों के चेहरे पर जो खुशी दिखाई दी,वह अपने आप में भावुकता तथा आभारमय दिखाई दे रही थी।
आदिवासियों ने जहां अपने मनोरंजक गीत के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया, वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जसवन्त विश्वकर्मा, राष्ट्रीय उपसचिव डा.महेश विश्वकर्मा, यूपी स्टेट प्रभारी योगेन्द्र शर्मा, रविन्द्र नाथ, अशोक कुमार के हाथों कार्यक्रम को सम्मान कराया।
इस वितरण कार्यक्रम में सहयोगी ट्रस्ट के प्रतिनिधियों,संस्था (ट्रस्ट) के सदस्यों/पदाधिकारियों के साथ एसीसीबीआई के डायरेक्टर इस पुनीत और सामाजिक सेवा कार्य में सराहनीय भूमिका में प्रमुख रूप से सहभागिता निभाए।
Related Stories
December 27, 2023