रायबरेली/संवाददाता,
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद चौक डिग्री कालेज चौराहा स्थित शहीदों को याद किया गया वीर शहीदों कि याद में परमवीर चक्र व पुष्प वर्षा व केंडिल जलाकर उ प्र उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा अमर शहीदों की कुर्बानी हर हिन्दुस्तानी याद करेगा आज वीर शहीद जवानों की वजह से हम आप सब सुरक्षित है, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष बबिता, जि० सं० चित्रेश सिंह, शिव बाबु शुक्ल, अमित फौजी, अरविन्द पटेल फूल माला वाला, राज कुमार मौर्या राजेंद्र कुमार मिश्रा पूर्व सैनिक संगठन मंत्री शुभांशु वर्मा आदि व्यापारियों के साथ दीप दान का कार्यक्रम किया गया।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023