उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने कई स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अब पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप और सीएम योगी के निर्देश पर 15 नवंबर से 26 जनवरी, 2024 तक पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम सेन सिर्फ नगरीय निकायों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। बल्कि पात्र और संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया को ऑन द स्पॉट पूर्ण किया जाएगा। आपको बता दें है कि भारत सरकार के सचिव आवासन एवं शहरी मंत्रालय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यान्वयन एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित किए जाने के संबंध में सभी प्रदेश सरकारों को पत्र लिखा था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने सभी नगर आयुक्तों एवं नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को यात्रा हेतु निर्देशित किया है।