खागा/फतेहपुर, संवाददाता
नगर के जेएस कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जूनियर क्लास के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत प्रतिभाग किया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सामान्य ज्ञान के बौद्धिक स्तर को बढ़ाना है। 50 प्रश्नों की इस सीरीज में जिला, प्रदेश, भारतीय इतिहास और देश से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में लगभग 225 बच्चो ने प्रतिभाग किया। प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय स्तर पर पुरुस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य रजनीकांत वर्मा, दीपाली सिंह, संदीप बाजपेई, दीपक सिंह, संगीता, उत्तम प्रताप सिंह, अभिषेक गिरि, योगेंद्र पाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।