फतेहपुर, संवाददाता,/
अपने पति की लम्बी दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाले वाले करवाचौथ के पर्व पर महिलाओं में सबसे अधिक सजने एवं संवरने की होड़ रहती है। पर्व के मात्र अब दो दिन शेष हैं। जिससे बाजार में महिलाओं की जमकर भीड़ उमड़ी। श्रृंगार की दुकानों में लगी महिलाओं की भीड़ यह साबित कर रही थी कि पर्वों में महंगाई का कोई असर नहीं रहता। बताते चलें कि करवाचौथ का पर्व समूचे जनपद में एक नवंबर को मनाया जायेगा। पर्व को लेकर महिलाओं द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। सभी महिलाओं ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
सिर्फ सजने एवं संवरने का ही काम ही शेष रह गया है। महिलाओं में पर्व को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार को पूरा दिन बाजार में भीड़ उमड़ी। रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ कासमेटिक की दुकानों में श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीददारी हुयी। उधर बैंगेल्स स्टोर में चूड़ी व कड़ा खरीदने वाली महिलाओं की लाइन भी दिखाई दी। महिलाओं में भी अब बेसब्री से करवाचौथ की शाम का इंतजार है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूरा दिन व्रत रहेंगी और शाम को चांद का दीदार कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत खोलेंगी।