कौशांबी/संवाद सूत्र,/
भाषा विभाग उत्तर प्रदेश के शासनाधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संस्कृत प्रतिभा अन्वेषण प्रतियोगिता इस वर्ष श्री दुर्गा देवी संस्कृत उ. मा. विद्यालय मंझनपुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.सच्चिदानंद यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा के प्रति छात्र- छात्राओं का ऐसा उत्साह निश्चित ही संस्कृत विद्यालयों को आयाम देंगे और विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए अलंकार प्रोजेक्ट योजना का लाभ भी दिलवाने की बात कही साथ ही अपने मधुर कंठ से एक अत्यंत सराहनीय कविता की प्रस्तुति की और ऐसे कार्यक्रम को देख उन्होंने अपने प्रेरणात्मक उद्बोधन से समस्त शिक्षकों का आभार भी व्यक्त किया। जनपद संयोजक बृजबिहारी मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रवींद्र नाथ शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा के उत्थान व प्रचार -प्रसार के लिए संस्थान के ऐसे आयोजन के लिए उन्होंने संस्कृत संस्थान की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में सफल छात्रों को अपनी तरफ से पुरस्कार भी प्रदान किया। संचालन भाषा शिक्षक डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य अतिथियों में राम प्रकाश मिश्र काशी प्रसाद पाण्डेय, पुष्पा देवी, परमानंद त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार पाण्डेय, श्रीधरनाथ त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, रामबाबू शुक्ल, रजनीश, आचार्य प्रदीप कुमार मिश्र, सुनील द्विवेदी, कुलदीप पाण्डेय, राजेश प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश चंद्र त्रिपाठी, गंगाधर नाथ त्रिपाठी, पंचमलाल पाण्डेय, विनोद कुमार, अनुज कुमार, मनीष कुमार, राजकुमार मिश्र, स्वतंत्र पाण्डेय, मधुसूदन मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें संस्कृत गीत प्रतियोगिता में मुस्कान साहू प्रथम, अमित पाण्डेय द्वितीय, पीयूष द्विवेदी तृतीय और शोभित त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार एवं संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में सुमित कुमार, शिवम कुमार प्रथम स्थान पर अभय कुमार, अनमोल कुमार द्वितीय स्थान कृष्ण मुरारी पाण्डेय, सोनू पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Related Stories
January 24, 2024