एमजीएम अस्पताल में लापरवाही और सरकार की खराब व्यवस्था के कारण फिर एक व्यक्ति को गवानी पड़ी अपनी जान.. परिजन एवं भाजपा नेता विमल बैठा ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार की न्याय की मांग की है।।
मृतक की बेटी गुड़िया गोप सरकार से न्याय की गुहार लगा रही है।। गुड़िया गोप के पिता गणेश गोप विनोवा आश्रम बर्मा माइन्स का रहने वाला है।। आज सुबह 10:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एमजीएम अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था।। एमजीएम अस्पताल से डॉक्टर ने रिम्स के लिए गणेश गोप को रेफर किया।।परिजन एंबुलेंस के लिए सुबह 11:00 बजे से 108 कॉल कर रहे थे।।परंतु दोपहर के 2:30 बजे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचा।।जिसके कारण दुर्घटना में घायल गणेश गोप एमजीएम अस्पताल में ही इलाज के अभाव में मौत हो गई।।परिजनों ने इसकी सूचना जुगसलाई विधानसभा जनप्रिय नेता विमल बैठा को दी।।विमल बैठा जी तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली परिजन ने कहा एंबुलेंस के लिए हम लगातार फोन करते रह गए 5 घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची में जिसके कारण गणेश गोप की मृत्यु हो गई।।परिजन अब अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर न्याय की मांग कर है।। विमल बैठा जी ने एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों से वार्ता किया अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार से जिम्मेदाराना जवाब नहीं मिला।।