फतेहपुर/संवाद सूत्र
जनपद के प्राथमिक विद्यालय अस्ती नगर क्षेत्र की प्रधानाध्यापक आसिया फारुकी ने एक साल के अंदर तीन राज्यस्तरीय पुरस्कार हासिल कर हैट्रिक मारी है। प्रधानाध्यापक की इस सफलता से बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ा है। प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ ने आओ गढ़ें कहानी प्रतियोगिता में भाग लिया था। क्रम बद्धता, भाषा शैली, कथानक कहानी की रोचकता के मानकों पर उनकी कहानी अना खरी उतरी है। कहानी गढ़ने की इस प्रतियोगिता में एक बार फिर आसिया फारुकी ने जिले का नाम रोशन किया है। आसिया ने चालू साल में लगातार तीसरी बार राज्यस्तरीय पुरस्कार मिला है। चालू सत्र के स्वतंत्रता संग्राम के अवसर पर महान आदर्शों पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय पुरस्कार उन्हें मिला है। आसिया को राज्य का नारी शक्ति पुरस्कार भी अभी हाल में मिला था। बीएसए संजय कुशवाहा ने महिला शिक्षक की इस सफलता पर बधाई दी है।