चौडगरा/फतेहपुर संवाद सूत्र
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गुगौली गांव के पास रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद शव से कई वाहन गुजरने का कयास लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस ने आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला नीली व लाल रंग की साड़ी पहने थी।