फतेहपुर/संवाददाता
खेत की रखवाली करने के लिए गए किसान की बुधवार रात को हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मलवां थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी मानसिंह (44) बुधवार रात फसल की रखवाली करने के लिए पास के कांधी गांव स्थित खेत गए थे। वह गुरुवार सुबह घर वापस नहीं लौटे। इस पर परिजन चिंतित हो गए। ग्रामीण खेत की तरफ शौच क्रिया को गए। तो रास्ते में मान सिंह का शव नहर पटरी पर पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। ग्रामीणों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मृतक की पत्नी रेखा देवी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के बगल से कच्चा रास्ता नहर पुलिया का है। संभावना है कि रात के समय किसी ट्रक से हादसा हुआ होगा। मृतक के दो बेटे सत्यम (23) और शिवम ( 20) और बेटी पूजा (18) है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि कच्चे रास्ते से ट्रक चोरी छिपे निकलते हैं। हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन की तलाश की जा रही है।