फतेहपुर/संवाददाता,/
डॉ. प्रियंका मिश्रा पुत्री रंजना मिश्रा एवं भूपेंद्र मिश्रा का बचपन और प्राथमिक शिक्षा दीक्षा स्थानीय आवास विकास कालोनी (फतेहपुर) में ही रहकर हुईं। इसके पश्चात प्रियंका इसरो में साइंटिस्ट के रूप में सेवाएं देने लगी। चंद्रयान-3 मिशन में सफलता के लिए उनका भी अद्वितीय योगदान रहा है।
गौरतलब है कि भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण अद्वितीय क्षण में डॉ. प्रियंका मिश्रा एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक चंद्रयान थ्री के मिशन लीड के रूप में एक अत्यद्भुत मील का पत्थर साबित हो चुकी हैं। देश उनके इस महत्वपूर्ण चंद्रमा मिशन में की गई नारी शक्ति की असाधारण क्षमता और योगदान के लिए जिले से लेकर इसरो तक गर्व से उनका स्वागत करता है।