सोनभद्र/रेणुकूट (योगेन्द्र शर्मा),/
गंगा सेवा ट्रस्ट व एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया(ट्रस्ट) के नेतृत्व में निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला का शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सोनभद्र जनपद के रेणुकूट किरवानी खैराही आश्रम मोड़ म्योरपुर रोड श्री किशोरी जी गौशाला का शुभारंभ वाराणसी महंत श्री सितलेश्वारन्नदजी जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गंगा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम शंकर गुप्ता, मुख्य व्यवस्थापक सचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल, गंगा सेवा ट्रस्ट के महामंत्री व करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया(ट्रस्ट) के संदीप कुमार साह, अखिल हिंदू एकता मंच की प्रदेश अध्यक्ष स्नेह लता पांडे, करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया(ट्रस्ट) के नेशनल सेक्रेट्री महेश विश्वकर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा,नेशनल मीडिया डायरेक्टर जसवन्त विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार विश्वकर्मा, रविन्द्र नाथ अनपरा से, प्रशांत कुमार फतेहपुर से एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र व हवन से गौशाला शुभ उद्घाटन गौ पूजन गौ हवन एवं सम्मान पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानीत किया गया।
Related Stories
December 27, 2023