हथगांव/फतेहपुर,संवाददाता हथगांव थाना क्षेत्र के नगला गाँव में शनिवार की सुबह 25 वर्षीय टैक्टर चालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार नगला गांव निवासी चन्द्रभान का पुत्र मान सिंह ट्रैक्टर चालक है। आज सुबह वह मिट्टी लादकर शहर की ओर आने लगा तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।