हुसैनगंज/फतेहपुर,नि.संवाद
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना हुसैनगंज में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं। शासन की मंशानुरूप शनिवार को जनपद के सभी थानों पर संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना हुसैनगंज में पहुंचकर आये हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस हुसैनगंज में शिकायतकर्ताओं से 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि गांवो में गरीबों एवं असहाय लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध एंटी भूमाफिया एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही करे, भूमिधरी जमीन, ग्राम समाज की जमीन से सम्बन्धित विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों में लेखपाल व हल्का सिपाही को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर संबंधित अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण प्रार्थना पत्रो का निराकरण कराने के निर्देश दिये। अवैध रूप से सरकारी भू संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया।
इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज तथा पुलिस व राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।