हुसैनगंज/फतेहपुर,संपादक
दशहरा पर्व पर दुर्गा जागरण कमेटी द्वारा प्रभु श्री राम द्वारा रावण का वध करते ही रावण मैदान दुर्गा चौराहा में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के साथ ही वातावरण में प्रभु श्रीराम के जयकारों का उद्घोष गूंजने लगा। जवाबी आतिशबाजी के भव्य नजारे से आसमान सतरंगी हो गया। दर्शक प्रभु को जयकारों के बीच पुतला दहन और आतिशबाजी के भव्य नजारे को अपने कैमरों में कैद करने लगे। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व रावण के अहंकार को समाप्त करने का संदेश देता है। रावण के वध के बाद इन्वेंट फिल्म आर्केस्ट्रा भोजपुरी म्यूजियम डांस दिल्ली द्वारा किया गया।
दुर्गा चौराहा में रावण का पुतला दहन के समय हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया। पुतले में आग लगते ही वातावरण में प्रभु के जयकारे गूंजने लगे। दुर्गा चौराहा में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रावण वध की लीला का लाइव मंचन दिखाया गया। इसी दशहरा मिलन समारोह में दुर्गा जागरण कमेटी के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह “धुन्नी सिंह” रशद एवं खाद्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, भिटौरा ब्लॉक के ही जिला पंचायत सदस्य डा.राम किशोर, अजय सिंह “रिंकू लोहारी”, संतोष, ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता व क्षेत्रीय सम्मानित प्रतिनिधियों के सुरक्षा व्यवस्था में चुस्त-दुरुस्त रहने वाले थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह के साथ हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय दर्शकों से दुर्गा चौराहा का यह रावण मैदान खचाखच भरा नजर आया। जवाबी आतिशबाजी लगभग 3 घंटे तक चली, साथ ही दुर्गा जागरण कमेटी द्वारा इन्वेंट फिल्म आर्केस्ट्रा भोजपुरी म्यूजियम डांस दिल्ली, लिल्ली घोड़ी का डांस, चोरों की टोली, भूतों का नृत्य व झूले का भी इंतजाम किया गया। जो शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक हुआ। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व रसद एवं खाद्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के आगमन पर जवाबी आतिशबाजी का कार्यक्रम शुरू किया गया। वहीं लगातार 24 वर्षों से हो रहे इस दशहरा मिलन समारोह दुर्गा पूजा के उपलक्ष में श्री सिंह ने बताया कि जिले का नंबर एक यह दशहरा मिलन समारोह के प्रति हम आभारी हैं हमने इन 24 वर्षों में लगातार चलने वाले इस कार्यक्रम को और भी आगे चलने की सुविधाएं प्राप्त कर आएंगे व शासन की योजनाओं को भी गिनाया, वही दुर्गा जागरण कमेटी के अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने बताया कि लगातार 24 वर्षों से प्रतिवर्ष एक नया कार्यक्रम कराने का प्रयास रहता है। उसके उपरांत माँ दुर्गा जी की शोभा यात्रा, कस्बा भ्रमण के साथ मां दुर्गा का विसर्जन भी किया जाता है।