हुसैनगंज/फतेहपुर (नि.सं.)/
दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ हुसैनगंज के दुर्गा चौराहा में नौ दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद दशहरे के दिन भाई चारे की भावना से सभी लोग एकत्रित होते हैं। आज गत 26 वर्षो से दुर्गा चौराहा मैदान में दुर्गा पूजा व दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। यहा पर तरह-तरह के बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था की गई है। यहां पर रात्रि को जवाबी आतिशबाजी, जवाबी नृत्य तथा भूत प्रेतो का नृत्य, भालू डान्स, लिल्ली घोड़ी का नृत्य आदि कार्यक्रमो के पश्चात दशानन रावण का दहन किया जाता है। जिसमें मेला कमेटी तथा हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह द्वारा पूर्ण रूप से सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाता है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, समाज सेवी चन्द्रप्रकाश मिश्रा, पुतन्नी गुप्ता, हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, हुसैनगंज जिला पंचायत सदस्य राम किशोर, हुसैनगंज पूर्व जिला पंचायत सदस्य अन्नू पटेल, ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता, महेंद्र सिंह प्रधान मवई ,करन सिंह बेरागढ़ीवा तथा दशहरे का आनंद लेने के लिए दूर दराज से हजारों की संख्या में जन शैलाब नजर आ रहा था।