जहानाबाद,फतेहपुर,संवाद सूत्र रिंद नदी के समीप आरके पॉलिटेक्निक विद्यालय में पर्यावरण के प्रति गोष्ठी का आयोजन हुआ तथा विद्यालय परिसर में आधा सैकड़ा से अधिक वृक्षारोपण किए गए गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य अजय सिंह ने कहा बदलते हुए जलवायु परिवर्तन में पर्यावरण की महती भूमिका है उन्होंने कहा जब तक पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ अत्यधिक पौधे विकसित नहीं किया जाएगा, तब तक विश्व की बदल रही जलवायु परिवर्तन से हम लोग अछूते नहीं रहेंगे उन्होंने जलवायु परिवर्तन में पर्यावरण के प्रति लोगों द्वारा किया जा रहा दोहन को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा हमारी धरती का श्रृंगार प्राकृतिक पर्यावरण है। जिस पर हम सभी नष्ट करने पर लगे हैं उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया प्लास्टिक के उपयोग से बचें जिससे पर्यावरण को नुकसान ना हो सके पर्यावरण में नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं में केमिकल प्लास्टिक हमारे आपके सड़कों में फेंका गया कूड़ा कचरा भी पर्यावरण को प्रदूषित करने का काम कर रहा है। जिससे हम लोगों की शरीर की यूनिटी क्षमता भी पर्यावरण के दोहन के चलते कम हो रही है। इस मौके पर प्राचार्य अजय सिंह, रविकांत वर्मा, आशीष सिंह, ज्ञानेंद्र, सौरभ पटेल, विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं सहित अभिभावक मौजूद रहे।