हुसैनगंज/फतेहपुर संवाददाता
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री बनते ही जनता दरबार के जरिये जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर अपने विश्वास को जनता के बीच जिस तरह हासिल कर एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहलाये है। उसी से प्रेरित होकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों को भी जनता दरबार के बीच घिरा देखा गया है। जनता की समस्याओं से दो चार होते देखा जा सकता है। हर महीने की 15 तारीख को जनता दरबार के क्रम में जिला फतेहपुर के वार्ड नं 5 जमरावां से जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह “रिंकू लोहारी” की जनता दरबार मे जनता की खासी भीड़ देखी गयी। जिसमे अजय सिंह से जनता की अधिकतर समस्याओ को संज्ञान में लेकर उन्हें तत्काल हल करने का काम किया। जिसमें मुख्यता विकलांग पेंशन, जलकल समस्या व विद्युत समस्यओं का निराकरण किया गया। वहीं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह “रिंकू लोहारी” की उपस्थिति में फरियादियो में राजकुमार जमरावा ओम प्रकाश, जगजीवन आदि ने पेंशन का फॉर्म भरा वही ग्राम जमरावां के 4 महीने से खराब पड़ी पानी की टंकी की फरियादियो द्वारा शिकायत पर अजय सिंह “रिंकू लोहारी” ने जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता से तत्काल बात कर समस्या का निदान निकाला। वही सुनीता देवी जमरावा, बिंदा प्रसाद, हीरा लाल निवासी जमरावां ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन फार्म भरा वही नौगांव, फिरोजपुर की कमला ने विकलांग पेंशन का फॉर्म भरा जिसके लिए संबंधित अधिकारियों से बात की, वही मिर्जापुर भिटारी, लकड़ी मथैयापुर, शिवमंगल सिंह का पुरवा आदि कई गांव से सैकड़ों फरियादी उपस्थित रहे। रानी सिंह, कक्कू सिंह, पुष्कर सिंह, जमुना, शालिग्राम पांडे, राजपाल राजू यादव व कार्यालय प्रभारी क्रांत सिंह मौजूद रहे।