हुसैनगंज/फतेहपुर,
भिटौरा ब्लाक में हुए पंचायत उपचुनाव की मतगणना में सेनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद में चन्द्र किशोर पाल ने विजय हासिल की है। चन्द्र किशोर को 443 तथा इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल सलाम को 389 वोट मिले। 248 मत पाकर इरफान तीसरे नम्बर पर रहे। इस प्रकार 54 वोटों से चन्द्र किशोर को निर्वाचित घोषित किया गया। सेनपुर ग्राम पंचायत वार्ड 3 के सदस्य पद पर 69 मत पाकर संजय ने राधे को 53 वोटों से शिकस्त दी।
छेउका हुसैनगंज में बीडीसी पद पर हुए चुनाव में ममता देवी को 242 मत मिले। इनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशीला को 119 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार ममता को 123 वोट से छेउका हुसैनगंज वार्ड 39 का बीडीसी निर्वाचित घोषित किया गया।