हुसैनगंज, फतेहपुर,/
नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेंद्र सिंह ने ब्लॉक भिटौरा ग्राम साहिमापुर और भिटौरा में विकास दिवस के अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह मुखलाल पाल जिलाध्यक्ष अन्य लोगो ने मिलकर कलश यात्रा निकाली। जिसमें रिंकू सिंह लोहारी जिला पंचायत सदस्य, अमित तिवारी ब्लॉक प्रमुख भिटौरा, जमुना सिंह चौहान प्रधान साहिमापुर, लाखन सिंह पूर्व प्रधान, उपस्थित रहे। सभी लोगो ने अक्षत और मिट्टी को एक कलश में डालकर देश पर शहीद होने वाले सभी वीरों को नमन किया। अमित तिवारी ने कहा कि हम वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखेंगे और अपने देश को विकसित देश बनाने के लिए तन मन धन समर्पण करेंगे। कलश यात्रा में जितेंद्र सिंह सेंगर, धर्मेंद्र सिंह सेंगर अनुज सिंह कछवाह, आशीष सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, आशीष सैनी, अर्पित सिंह, अंकित सिंह, भरत सिंह, दीपक, दिनेश साहू, श्रावण शुक्ला शिवाकांत, गोविंद तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, ब्रजेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।