चौडगरा,फतेहपुर संवाद सूत्र,/
भारतीय जनता पार्टी के मलवा व देवमई के नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों का कस्बे मे स्वागत किया गया। कस्बे मे देवमई अध्यक्ष राजाभान सिंह परिहार व मलवा के अध्यक्ष उदयभान गुप्ता का माल्यापर्ण कर मुह मीठा कराया गया। नव दायित्व पाए अध्यक्षों ने कहा आगामी कार्यक्रमो मे एक जुट होकर सभी को कार्य करना है। सभी ने स्वागत कर नये दायित्व की बधाई दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना है। इस मौके पर स्वागत करने वालो मे संगीत सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह गौतम, जिला सह संयोजक आलोक गौड़, शिक्षक संदीप सिंह चौहान, सेक्टर प्रमुख शिवशंकर सिंह परिहार, दशरथ सिंह, नितीश सिंह, रीकेश साहू आदि रहे।