फतेहपुर संवाद सूत्र- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अन्र्तगत दिनाँक 20.07.2021 को जन शिक्षण संस्थान फतेहपुर द्वारा बिलन्दा में ग्रामवासियों के मध्य कचरा प्रबन्धन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान फतेहपुर के कार्यक्रम अधिकारी श्री कैलाश सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को कचरें के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय हम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अपने चरम स्थिति में कर रहे है। हमारे सामने पर्यावरण को बचाने का दायित्व भी है। कचरा प्रबन्धन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, आज हमारे घरों, कार्यस्थलों, उद्योगों तथा अन्य स्थानों से विभिन्न प्रकार के कचरे निकलते है, ये अपशिष्ट पदार्थ वातावरण में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण तथा मृदा प्रदूषण उत्पन्न करते है। यदि हम घरों से निकलने वाले जैविक कचरें को खाद के रुप में परिवर्तित करते है तो उससे हमारी मृदा पोषित होती है और पेड-पौधों को ताकत मिलती है। इस बैठक में बिलन्दा क्षेत्र के क्षेत्रवसियों, संस्थान के अशोक कुमार मौर्य, चन्द्रशेखर, सन्तोष जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।