फतेहपुर संवाददाता
असोथर थाना क्षेत्र में एक महिला से बंदूक की नोक पर सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 13 नवम्बर 2021 की रात आठ बजे थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी रामनरेश यादव अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया और लाइसेंसी बंदूक अड़ा कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारापीटा। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने घटना की शिकायत थाने में की। कोई कार्यवाही न होने पर महिला ने एसपी से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।