कानपुर संवाददाता
नौबस्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर नौबस्ता थाने की पुलिस पहुंची और बस में फंसे घायलों को निकलवाया। पुलिस ने सभी 19 घायलों को उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल भेजा। यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान के तीन चरण पूरे होने के बाद चौथे चरण के लिए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है। अमरोहा जनपद का फोर्स फिरोजाबाद में चुनाव ड्यूटी पर गया था। फिरोजाबाद के बाद फोर्स की टुकड़ी को उन्नाव में चुनाव सम्पन्न कराने जाना था। जिसके लिए फोर्स फिरोजाबाद से उन्नाव जा रहा था। नौबस्ता एलीवेटेड हाइवे पर अमरोहा डिपो की रोडवेज 45 सिपाहियों की टुकड़ी को लेकर जा रही थी। जिसे एसआई विपिन कुमार लीड कर रहे थे। एसआई विपिन ने बताया कि आगे चल रहे गिट्टी लोड ट्रक को ओवरटेक करने में बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज आवाज होने पर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन फानन में नौबस्ता पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे सिपाहियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से 19 सिपाहियों को उपचार के लिए एलएलआर अस्पताल हैलट भेजा। 19 में 17 सिपाहियों को मामूली चोट आई थी। जबकि दो सिपाहियों के हाथ और पैर टूट गए थे। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। टीम को लीड कर रहे दारोगा ने अमरोहा के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घायल हुए पुलिस कर्मी
अनुज कुमार, विष्णु , मोहित कुमार, नितिन कुमार, संजय कुमार, अभिषेक, तेज पाल सिंह, आलोक शर्मा, विपिन, परशुराम, साहब सिंह समेत 19 सिपाही हादसे में घायल हुए।
Related Stories
September 14, 2023
March 2, 2023