झारखंड/संवाद सूत्र
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 74 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को विभिन्न आयोजनों में याद किया गया। एन्टी करप्शन एंड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने एन्टी करप्शन एंड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) परिवार के साथ मिलकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आजादी के कुछ महीनों के बाद नाथूराम गोडसे नामक व्यक्ति ने 30 जनवरी 1948 को दिल्ली स्थित बिरला हाउस में एक प्रार्थना सभा के दौरान गांधी जी की गोली मार कर हत्या कर दी। नदिया फार्म परिसर में लगी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा जी,कोल्हान डायेरक्टर डॉ. रेणु शर्मा, सरायकेला की उपाध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, इस्ट सिंहभूम के डॉ. एन. आर. सिंह(उपाध्यक्ष), राजकुमार शर्मा, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार सिंह,अंजू देवी, सपना शर्मा व गणमान्य लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि दी।