सोनभद्र/संवाददाता- सोनभद्र/आजादी का 75 वां जश्न देखते बना। आन बान और शान का तिरंगा जगह-जगह लहराता रहा। देश भक्ति के रंग में रंगे हरेक शख्स के दिल में देश को आजादी दिलाने वालों के प्रति सम्मान देखा गया। अफसर, नेता के साथ आम जनता ने भी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को कई अवार्ड से नवाजा गया। जगह-जगह नजर आए आजादी के महोत्सव के रंग देखने वाले रहे। समूचे जिले में आजादी का जश्न उल्लास और उत्साह का परिचायक बना नजर आया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ घरों में भी आन बान और शान का तिरंगा लहराता रहा। रेणुकूट विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बी.डी.विश्वकर्मा ने झंडा फहराया। श्री विश्वकर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वें जश्न पर बोलते हुए कहा कि बेशक, आज हमारे बीच मुल्क को आजादी दिलाने वाले नायक नहीं है लेकिन ना होते हुए भी वह हम सब के दिल में बसते हैं। आज का दिन बहुत खास है। आजादी का महोत्सव है। खुशी की इस अनमोल बेला में राष्ट्र प्रेम और प्रखरता दें। इस मौके पर बी.डी.विश्वकर्मा, नागेंद्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, विभूति शर्मा, मुरारी विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, योगेंद्र शर्मा, सूरज विश्वकर्मा, आनंद शर्मा, गणेश विश्वकर्मा सहित तमाम गणमान्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Related Stories
December 27, 2023