कौशाम्बी/संवाद सूत्र,/
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर चौराहे पर प्रयागराज से दवा लेकर आते समय ट्रेक्टर से टक्कर होने से महिला घायल हो गयी है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। जानकारी के अनुसार शीलू (30) पुत्री घनश्याम ग्राम कशिया पूर्व शनिवार को प्रयागराज दवा लेने गई थी। वापस आते समय काजीपुर चौराहे पर अचानक ट्रैक्टर आने से टक्कर हो गयी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंच कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Related Stories
January 24, 2024