हुसैनगंज/फतेहपुर(नि.सं.) ,
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जल,जंगल,जमीन,जीव बचाने के संकल्प के साथ युवाओं की ओर से पर्यावरण संरक्षण हरियाली से खुशहाली मुहिम के तहत पौधरोपण किया गया। जनपद के गंगा तटीय क्षेत्र के श्री राम चंदन गंगा घाट परिसर मे शुक्रवार को एन्टी करप्शन एन्ड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण से ही धरती पर जीवन संरक्षण का संदेश दिया गया। बरगद, पीपल, बेल के एक दर्जन पौधे लगाये गये। जसवन्त विश्वकर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। विलुप्त हो रहे जीव जंतु और वनस्पति रक्षा का विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संकल्प लेना चाहिए। पेड़ पौधों के दोहन से विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। एन्टी करप्शन एन्ड क्राईम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) की नीशा सिंह ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। विमल दुबे ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण बहुत जरुरी है।
इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जसवन्त विश्वकर्मा, विमल दुबे, नीशा सिंह, रामकुमार, जगदीश, आशीष कुमार मौर्य, सुनील तिवारी व पुजारी रहे।