जहानाबाद/फतेहपुर संवाददाता
जहानाबाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में जहानाबाद विधानसभा भाजपा महिला संपर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहाकि पार्टी की भाजपा मंडल की महिलाएं टोलियां बनाकर गांव गांव घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करें। इस मौके पर देवरती निषाद, दिव्या, उत्प्रेक्षा, संयोजक अमौली ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा, जहानाबाद विधानसभा भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री जयंती वर्मा, मोना शुक्ला, संगीता तिवारी, सोमवती निषाद आदि रहीं।
चौडगरा में आजादी के अमृत महोत्सव पर हुई संगोष्ठी
आजादी के अमृत महोत्सव पर मुदारीपुर के त्रिवेदी इंजीनियरिग कालेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कानपुर बुंदेलखंड शिक्षण संस्थान के संयोजक संजय मिश्रा ने कहाकि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में फतेहपुर का बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर डा. अनिल मिश्रा, विकास त्रिवेदी, सुशील तिवारी, डा. दुर्गेश कुमार, एसके त्रिवेदी, कामता प्रसाद आदि रहे।