रायबरेली/संवाद सूत्र
-विभिन्न क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन करने वाली महिलाओं और पुरुषों को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने देश भर में महिलाओं और पुरुषों प्रत्येक वर्ग में बढ़ते योगदान के चलते उन्हें प्रेरित करने के लिए इस वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। लखनऊ इलाके के गोमती नगर सहारा हॉस्पिटल के पास यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यों में शहर का नाम रोशन करने वाली महिलाओं और पुरुषों के सम्मान हेतु राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप द्वारा सम्मान पत्र दिया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा यह कार्यक्रम आज महिलाओं के नाम समर्पित है और यह हमारा और हमारे संगठन का सौभाग्य है कि हम उन समाज के समाजसेवियों को पूरे भारत के ढूंढ कर लाए हैं जिन्हें हम सम्मानित करने जा रहे हैं और यह हमारा प्रयास होगा। आने वाले 8 मार्च 2022 को यह सम्मान पत्र और भी आगे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया जाए हमारा मकसद बेटियों की सुरक्षा को दिलाना और नारी को उनका सम्मान दिलवाना है इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा नारी सर्वत्र पूज्यते जिस समाज में नारी के विकास के लिए नारी की सुरक्षा के लिए नारी के सम्मान के लिए कार्य किया जाता है वह समाज वह संगठन वह देश एक मजबूती की तरह आगे बढ़ता है। श्री तिवारी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। उन्होंने कहा कि चाहे समाजसेवा हो, शिक्षा का क्षेत्र या फिर आर्ट एंड कल्चर सभी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा नाम रोशन किया गया है व समाज कल्याण मे भी सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर का नाम रोशन करने वाली विभिन्न महिलाओं को आज सम्मानित किया जा रहा है। इसी के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर रंगोली भी बनी है। आज राष्ट्रीय ब्रह्म चेतना ग्रुप की तरफ से जिन्हें सम्मानित किया गया। उनके नाम हरियाणा से जीत वशिष्ट जी रोशन पंडित जी दिल्ली से डॉ हिमांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश से अवधेश कुमार तिवारी मनीष कुमार मिश्रा रमेश चंद शर्मा जगदीश शर्मा उत्तराखंड से डॉक्टर बृज लता शर्मा, शोभना पांडे, कोमल गौड़, श्वेता शर्मा, शिखा शुक्ला, शशि शर्मा सोनम बाजपेई डॉ प्रणव पंड्या मनीष पांडे, आलोक मिश्रा, धनंजय पांडे मध्य प्रदेश से सुनीता दुबे,कामिनी मिश्रा, बंदना मिश्रा छत्तीसगढ़ से जगदीश शर्मा हरीश त्रिपाठी ऐसे कई अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023