रायबरेली/संवाद सूत्र
पुलिस अधीक्षक के निर्देश में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 6 मार्च 2021 को थाना मिल एरिया पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अतुल कुमार दीक्षित पुत्र रमाकांत दीक्षित निवासी ग्राम लहुरिया मजरे कोडरस थाना मिल एरिया जिला रायबरेली को 1 अदद तमंचा व 1अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल अमावा रोड से पुलिस टीम उप निरीक्षक भरत सिंह तोमर, आरक्षी अभिषेक यादव, आरक्षी खजान सिंह थाना मिल एरिया ने नियमानुसार गिरफ्तार किया है। जिसके विरूद्ध थाना मिल एरिया पर मुकदमा अपराध संख्या 100/ 2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Stories
November 10, 2023
June 4, 2023