फतेहपुर/नि.सं.
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव में आईटीआई छात्र अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमवार को तालाब में नहाने गया था। जो गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तालाब में खोजबीन करके शव बरामद कर लिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार चक्की गांव निवासी अमन 19 वर्ष पुत्र विद्या सागर आईटीआई का छात्र है। वह गांव के ही कल्लू, महेंद्र, हिमांशु व सनी के साथ दसियान तालाब में नहाने गये थे। साथी कल्लू ने बताया अमन तैरकर तालाब पार कर रहा था तभी गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने अमन को डूबता देखा चीख पुकार मच गई। गांव आकर परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तालाब में खोजबीन करने लगे करीब डेढ़ घंटे बाद अमन मिला। तब तक सांसे थम चुकी थी। एसओ शेर सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
Related Stories
December 6, 2023