हथगाव/फतेहपुर नि.सं.
हथगाव थाना छेत्र नवाबगंज के श्री शिवशंकर अग्रहरि माँ सुंदरी देवी इंटर कालेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से आत्मसुरक्षा के गुर सिखाये गये। जिसमें छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से मार्शल आर्टस का प्रशिक्षण बबली गुप्ता द्वारा दिया गया। विद्यालय की 22 छात्राओं ने प्रशिक्षण में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम भौतिक रूप से विद्यालय के अध्यापक देवेन्द्र कुमार व समस्त अध्यापको द्वारा संचालित किया गया। जिसमे बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया है। इसी के साथ श्लोगन राइटिंग का कार्य कराया गया। जैसे जीवन शिक्षा एवं प्यार बेटियों का भी अधिकार और बेटी बचाओ बेटी पढाओं देश को प्रगति के पथ पर लाओं। इसी के साथ साथ महिला जागरुकता रथ के माध्यम से भी लोगो को जागरुक किया जा रहा है। इस मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में छिवलहा जोन के माध्यमिक विद्यालयों के नोडल अधिकारी प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की महिला सुरक्षा एवं सम्मान की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े से चल रहा है जिसकी थीम है नारी सुरक्षा-सम्मान-स्वावलंबन। समाज में बढ़ते महिला उत्पीड़न के मामले के दृष्टिगत यह अभियान पूरे प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित कराकर बालिकाओं,महिलाओं में आत्मसुरक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं बालकों को भी महिला सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Related Stories
December 6, 2023